{"_id":"69b471b68d5c87484908c72d","slug":"friday-prayers-were-offered-with-devotion-and-security-was-tight-outside-mosques-chandauli-news-c-189-1-svns1010-145422-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अकीदत से अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों के बाहर रही कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अकीदत से अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों के बाहर रही कड़ी सुरक्षा
पीडीडीयू नगर स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। संवाद
Link Copied
जिले में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को पूरे अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान अकीदमंदों ने अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। शासन के आदेश पर मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा की गई। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अलीनगर जामा मस्जिद के इमाम शम्स आलम ने बताया कि यदि अगले 19 मार्च को चांद नहीं दिखा तो 20 को भी अलविदा जुमे की नमाज होगी। पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद के पास प्रशासन ने सड़क पर नमाज अदा करने पर रोक लगाई थी। लोगों ने मस्जिद में ही अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी। शहर के कसाब महाल, मिनारा मस्जिद, प्लांट डिपो, चंदासी, सिकटिया, चंदासी, हिनौली, पथरा, सहजौर, मिल्कीपुर, अमन की दुआ की गई। इलिया क्षेत्र में रमजान माह के आखिरी जुमे पर पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इलिया थाना प्रभारी चंदन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त करती रही। नमाज के समय मस्जिदों और आसपास के इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रही। चंदौली जिला मुख्यालय स्थित जामा एवं शाही मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए थे। इसी तरह दुलहीपुर, चकिया, धानापुर, सैयदराजा, कमालपुर, नौगढ़, पड़ाव सहित पूरे जिल में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।