फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Free Wi-Fi facility will soon be available in municipal areas

नगर निकायों क्षेत्रो में जल्द मिलेगी फ्री वाई फाई की सुविधा

Wed, 22 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Free Wi-Fi facility will soon be available in municipal areas
पीडीडीयू नगर। नगर निकाय क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर जल्द ही मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन स्तर से अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। प्रदेश सकार के ‘मिशन युवा’तहत मुफ्त वाई-फाई लगाया जाना है। इसके लिए निदेशक स्थानीय निकाय की ओर से सभी निकायों को पत्र भेजकर इसके संबंध में जानकारी मांगी गयी है । जिले में चकिया तिराहे पर वाई-फाई लगाया जा रहा है। वहीं अन्य निकायों में भी इसके जल्द लगने की संभावना है।
विज्ञापन

आमजन तक तीव्र गति से सूचनाओं को पहुंचाने के लिए शासन ने नगर निकाय के प्रमुख स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दिये जाने के लिए आदेश जारी किया है। इसके तहत नगर निकाय क्षेत्र के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के समीप, तहसील, प्रमुख बाजार समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जानी है। जिले में नगर निकायों में तीन नगर पंचायत चकिया, चंदौली, सैयदराजा समेत नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर है। निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय ने प्रदेशभर के अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर इसके बाबत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय के वाई-फाई का कर सकते हैं उपयोगशासन के आदेश के अनुसार सभी नगर निकायों में वाई-फाई लगाना है। नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर के कार्यालय में पहले से वाई-फाई लगा हुआ है। ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि फिलहाल इसके आसपास के लोग इस वाई-फाई का नि:शुल्क उपयोग कर सकते हैं। चकिया तिराहे और नगर पालिका कार्यालय के अलावा भी आगे जरूरत के अनुसार अन्य जगहों पर वाई-फाई लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वाई-फाई नगर पालिका कार्यालय क्षेत्र में लगाया गया है, जिसका उपयोग आम लोग कर सकते हैं। वहीं दूसरा चकिया तिराहे पर लगाया जा रहा है। आगे जरूरत के अनुसार और वाई-फाई लगाए जा सकते हैं।
-कृष्णचंद्र, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed