फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four vehicles including a bus collided, 10 injured

Chandauli News: बस समेत चार गाड़ियां आपस में टकराईं, 10 घायल

Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Four vehicles including a bus collided, 10 injured
चंदौली। नेशनल हाईवे-19 पर कटसिला गांव के पास शुक्रवार की रात एक बजे के बाद एक बस समेत चार वाहन आपस में टकरा गए। हाईवे पर यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। उसके पीछे चल रही इनोवा ट्रक से टकरा गई। उसके पीछे चल रही कार भी टकरा गई। इस घटना में 10 लोग जख्मी हो गए। रेस्क्यू कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कटसिला गांव के समीप प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौट रही आंध्र प्रदेश की बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे बस में सवार 10 श्रद्धालु जख्मी हो गए। हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने 10 लोगों को घायल अवस्था में बस से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। घायलों में बाला रमैया (65), चंना रमैया (50), नार लक्ष्मा (50), राम लक्ष्मा (50), लक्ष्मा (55), अंजना रमैया (50), अनसूया (70), जेबी सुम्मा (75), लक्ष्मी नारायण अम्मा (65), शुम्मा लक्ष्मा (65) शामिल हैं। इसमें राम लक्ष्मा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के मेडिकल अफसर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में 10 लोगों को 108 एंबुलेंस और पुलिस की मदद से भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। उधर, अन्य घटनाओं में वाहन सवारों को हल्की चोटें आईं। सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन दुर्घटनाओं में 10 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-----------
आधे घंटे तक चला रेस्क्यू, हाईवे पर लगा लंबा जाम
चंदौली। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गए। उधर, सूचना पर नेशनल हाईवे व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस तथा निजी वाहन से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू के चलते नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक तरफ कर यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बाइक से युवक को लगी टक्कर, तीन लोग घायल
चंदौली। पंचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार युवकों ने एक युवक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। पचपेड़वा के पास उन्नाव निवासी जसवंत (30) पैदल अपने ट्रक के पास जा रहे थे। उधर, सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुदाव गांव निवासी किशन (22), वीरू (25) मुगलसराय से बाइक से घर लौट रहे थे और पैदल जा रहे जसवंत को टक्कर मार दिया।

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल केइमरजेंसी के मेडिकल अफसर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed