फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four seats will be reserved in the sleeper coach for the disabled.

Chandauli News: दिव्यांगों के लिए स्लीपर कोच में आरक्षित होंगी चार सीटें

Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four seats will be reserved in the sleeper coach for the disabled.
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में दिव्यांगों को सीटें आरक्षित की जाएंगी। अलग-अलग श्रेणी के कोच के लिए कोटा का निर्धारण किया गया है। इसके तहत ट्रेनों के स्लीपर कोच में दिव्यांगों के लिए चार सीट आरक्षित रहेगी। रेल मंत्रालय ने 31 मार्च को पत्र जारी कर सभी रेल के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को इस संबंध में निर्देश दिया है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन संजय मनोचा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित कुर्सीयान सहित स्लीपर, एसी कोच में दिव्यांग और उनके परिजनों के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। कहा कि जिन ट्रेनों में दिव्यांगों को रियायत पर आरक्षण टिकट जारी किया जाता है। उनमें सीटों के आरक्षण का कोटा का निर्धारण किया गया है। इसके तहत शयनयान श्रेणी में चार सीट आरक्षित होगी। इसमें दो नीचे और दो बीच की सीटें होंगी। इसी तरह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में दो सीट क्रमश: एक नीचे की और एक बीच की, वातानुकूलित इकॉनामी कोच में दो बर्थ एक नीचे और एक बीच में आरक्षित होगी। गरीब रथ एक्सप्रेस गाड़ियों के एसएलआरडी कोच में पूरे किराए पर चार बर्थ (दो नीचे और दो ऊपर की) आरक्षित होंगे। ऐसी ट्रेनें जिनमें सेकेंड सीटिंग होती है और वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी में दो सीट दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed