फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four lane construction work continues in the city, traders happy, city residents angry

Chandauli News: नगर में फोरलेन का निर्माण कार्य जारी, व्यापारी खुश, नगरवासियों में नाराजगी

Sat, 01 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four lane construction work continues in the city, traders happy, city residents angry
पड़ाव से गोधना मोड़ तक पुराने जीटी रोड को सिक्स लेन बनाया जा रहा है। योजना के तहत स्थानीय नगर में फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। इससे व्यापारियों के एक वर्ग में जहां खुशी है वहीं कुछ नगरवासी सिक्स लेन बनाने की मांग के लेकर धरनारत है। इन सबके बीच नगर में नाले के बाद सिक्स लेन का निर्माण आरंभ कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि योजना के आरंभ से ही नगर में फोरलेन प्रस्तावित था। इसी के तहत लेन का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर में सिक्स लेन की जगह फोरलेन बनने के साथ ही विवाद शुरू हो गया था। नगर के कुछ लोगों ने सिक्स लेन की मांग को लेकर आर्य समाज मंदिर पर धरना शुरू कर दिया। अपनी मांगों के समर्थन में वे डीएम और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से मिलकर उनसे नगर में सिक्स लेन की मांग दोहराते रहे। डीएम व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन उन्हें बार-बार समझाते रहे कि नगर में फोरलेन बनना शुरू से ही प्रस्तावित है लेकिन वे इसे मानने को तैयार नहीं हुए हैं। वहीं फोरलेन बनने की जानकारी होने के बाद इसके समर्थन में व्यापार मंडल के सदस्य उतर आए। विगत 20 जनवरी, सोमवार को उन्होंने फोरलेन के समर्थन में जुलूस निकाला और सभा की। साथ ही सरकार के इस निर्णय की सराहना की। इसके अगले दिन 21 जनवरी, मंगलवार को सिक्स लेन की मांग कर रहे नगरवासियों ने भी लंबा जुलूस निकालकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद भी नगर में नाला व फोरलेन बनने का कार्य लगातार चल रहा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि पहले से तैयार योजना के तहत सड़क बनवाई जा रही है। इसमें किसी प्रकार का फेरबदल नहीं किया गया है। शासन के निर्देश पर वर्तमान में जीटी रोड की दक्षिणी पटरी पर फोर लेन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed