{"_id":"5fce7f1b8ebc3ecf997c9b09","slug":"four-interstate-bike-thieves-arrested-chandauli-news-vns56210098","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चोर गिरफ्तार, 19 बाइक और एक ई-रिक्सा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चोर गिरफ्तार, 19 बाइक और एक ई-रिक्सा बरामद
विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने रविवार की देर शाम चार अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी की 19 बाइक तथा एक ई-रिक्सा बरामद हुआ। चोरों ने सभी वाहनों को औद्योगिक नगर क्षेत्र में एक बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर में छुपा कर रखा था। आरोपियों के गिरफ्तारी तथा वाहनों के बरामदगी के संबंध में एसपी अमित कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि मुगलसराय पुलिस रविवार की देर शाम चकिया तिराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच तीन बाइकों पर सवार छह लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन सभी बाइक की रफ्तार तेज करके भागने लगे। परन्तु पुलिस ने चार को पकड़ लिया । इस दौरान दो युवक पुलिस को चकमा देकर बाइक से कुदकर फरार हो गए। जांच में बाइक पर लगे नंबर प्लेट फर्जी पाए गये। पकड़े गए अलीनगर के अमोघपुर निवासी बलबीर गौतम, बिहार के डेरही ऑनसोन निवासी मो. सद्दाम खान, मो. समीर फारुकी, आशुतोष कुमार दुबे से कड़ाई से पूछताछ की तो सभी ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की और उनके निशानदेही पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से 16 बाइक और एक ई रिक्सा बरामद हुआ। बताया कि ये चोरी के बाइकों को बिहार में काफी कम दाम में बेचते हैं। पुलिस टीम में कोतवाल एनएन सिंह, संजय सिंह, सत्येंद्र विक्रम सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, विपिन सिंह, सुरेश सिंह शामिल रहे।
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने नेगुरा के पास रविवार की रात एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से नगर के मझवार रेलवे स्टेशन के पास से चोरी हुई बाइक बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी युवक अजय प्रकाश मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कटका गांव का निवासी है। जो नई दिल्ली में पढ़ता है उसने अपनी प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए बाइक चुराई थी। लेकिन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।