{"_id":"6958228e326d49fe0b0b41a6","slug":"four-friends-fell-asleep-after-lighting-a-fire-in-a-fireplace-following-a-new-years-party-one-of-them-died-chandauli-news-c-189-1-svns1010-141817-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नए साल की पार्टी के बाद अंगीठी जलाकर सो गए चार दोस्त, एक की मौत; तीन का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नए साल की पार्टी के बाद अंगीठी जलाकर सो गए चार दोस्त, एक की मौत; तीन का चल रहा इलाज
Sat, 03 Jan 2026 06:22 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:22 PM IST
सार
चंदौली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां ठंड से बचाव के लिए चार दोस्त अंगीठी जलाकर कमरे में सोए थे। इस दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम नए वर्ष पर पार्टी करने के बाद 4 दोस्त अंगीठी जलाकर सो गए। रात में दम घुटने से चारों अचेत हो गए। शुक्रवार को सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन का इलाज किया जा रहा है।
अलीनगर थाना के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी मोहल्ले में इंडियन ऑयल गेट के समीप के रहवासी महफूज का पूरा परिवार रिश्तेदारी में गया था। घर में महफूज का लड़का शाहिद सिद्दीकी (23), साहिल सिद्दीकी (20) ही थे। नए वर्ष का पहला दिन होने के कारण शाहिद और साहिल ने चार और दोस्तों को बुलाया।
घर में कोयले की अंगीठी पर खाना पकाया और पार्टी की। इसके बाद दो दोस्त चले गए। घर में शाहिद और साहिल के साथ चंदरखां गांव निवासी अली (25) और वार्ड नंबर 16 अलीनगर निवासी अल्मस (23) रुक गए। चारों अंगीठी जलते छोड़कर सो गए। शुक्रवार की दोपहर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। काफी देर बाद अली ने किसी तरह दरवाजा खोला।
विज्ञापन
दरवाजा खोलने के बाद वह भी अचेत हो गया। आसपास के लोग जब अंदर गए तो सभी अचेत पड़े थे। लोगों ने तत्काल सभी को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि दम घुटने से साहिल की मौत हुई है।
वहीं अली, अल्मस और शाहिद का इलाज चल रहा है। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है। पहली नजर में दम घुटने से उसकी मौत हुई प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। तीन अन्य युवकों का इलाज चल रहा है।