{"_id":"697fbe33ddc2bc934e061010","slug":"four-days-after-a-pipeline-rupture-water-reached-3500-homes-the-supply-was-interrupted-again-in-the-evening-chandauli-news-c-189-1-svns1011-143353-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पाइप लाइन पाइप टूटने से चार दिन बाद 3500 घरों में पहुंचा पानी, शाम को फिर ठप हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पाइप लाइन पाइप टूटने से चार दिन बाद 3500 घरों में पहुंचा पानी, शाम को फिर ठप हुई आपूर्ति
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के नई सट्टी में पानी की पाइप की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर में फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत नई सट्टी में नाला और सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए बुधवार को गड्ढा खोदते समय पानी की पाइप लाइन टूट गई थी, जिससे आसपास के मोहल्लों के करीब 35 सौ घरों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। कार्यदायी संस्था को पाइप की मरम्मत करने में चार दिन लग गए। रविवार को सुबह पानी की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन शाम को फिर से पाइप लाइट टूट गई। जलापूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोगों में रोष बढ़ गया।
नई सट्टी में पुराना नाला है, जिससे रेलवे और नगर के विभिन्न मोहल्लों का गंदा जाता है। फोरलेन के निर्माण के दौरान नाले को खोदकर गहरा किया जा रहा है। सड़क की एक पटरी पर नाले और सड़क का पूरा हो गया है है। दूसरी पटरी पर नाले के लिए बुधवार की शाम को जेसीबी से खोदाई करते समय पानी की पाइप लाइन टूट गई। इससे नगर के वेस्टर्न बाजार, न्यू महाल, लाठ नंबर एक व दो, पटेल नगर, रविनगर समेत कई मोहल्लों में पानी आपूर्ति ठप हो गई थी।
बृहस्पतिवार को सुबह पानी नहीं आने पर लोगों ने पता किया तो पाइप लाइन टूटने की बात सामने आई। इसके बाद लोग अपने-अपने वार्ड के सभासदों के फोन करने लगे। सभासदों के कहने पर कार्यदायी संस्था के लोग टूटे पाइप की मरम्मत करने पहुंचे। रात के करीब 12 बजे तक उन्होंने टूटे पाइप को जोड़ दिया। इसके बाद शुक्रवार को कुछ देर के लिए पानी आया लेकिन पाइप दोबारा टूट जाने से आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार को मरम्मत कार्य ठप रहा। सभासद महेंद्र पटेल व सुनील विश्वकर्मा ने कार्यदायी संस्था के लोगों को बुलाकर फिर से मरम्मत कार्य शुरू कराया। शाम सात बजे लाया गया पाइप छोटा पड़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद कर्मचारी दुलहीपुर से दूसरा लाने गए, तब तक नौ बज गए। इसके बाद नया पाइप लगाने में रात 11.30 बज गए। रविवार को सुबह पानी की आपूर्ति बहाल हुई। शाम को पाइप लाइन फिर टूट गई। पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई।