{"_id":"69499d727b44f0a6e10281c8","slug":"four-advocates-contest-for-the-post-of-president-on-the-last-day-of-nomination-chandauli-news-c-189-1-chl1013-141213-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर मैदान में चार अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर मैदान में चार अधिवक्ता
विज्ञापन
चकिया बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए श्याम नारायण सिंह व बृजेश कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। अब चार अधिवक्ता अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।
महामंत्री पद पर शशि रंजन श्रीकृष्ण ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए शिवपूजन सिंह व शहाबुद्दीन एडवोकेट ने पहले ही नामांकन कर चुके हैं। महामंत्री पद दो अधिवक्ताओं की दावेदारी में आमने-सामने का मुकाबला माना जा रहा है।
अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। शशि रंजन श्रीकृष्ण ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर मुकाबला रोचक कर दिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र जयप्रकाश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर विकास कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, पुस्तकालय मंत्री इकबाल नारायण, संयुक्त मंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, लेखा परीक्षक शहनवाज खांन की नामांकन दाखिल करने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
वरिष्ठ सदस्य के 5 पद के लिए लालचंद सिंह यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र लाल श्रीवास्तव, शिवपूजन सिंह, विजय बहादुर व कनिष्ठ सदस्य के लिए वशिष्ट नारायण सिंह, अरविंद कुमार, हरिश्चंद्र पाल, विनय कुमार, रेखा कुमारी ने नामांकन किया।
वरिष्ठ सदस्य व कनिष्ठ सदस्यो का निर्विरोध निर्वाचन तय है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सरदार जंग बहादुर सिंह ने बताया कि कुल 242 अधिवक्ता मतदाता है। नामांकन पत्रों की जांच 23 दिसंबर, नामांकन वापसी 24 दिसंबर दोपहर तीन बजे तक, मतदान की तिथि तीन जनवरी सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 तक व मतगणना 3:45 से परिणाम आने तक जारी रहेगा।