फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   foundation stone of Lift canal

लिफ्ट कैनाल का हुआ शिलान्यास

Mon, 18 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 18 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
foundation stone of Lift canal
माणिकपुर-भुजना गांव के बीच कर्मनाशा नदी पर लिफ्ट पंप कैनाल का शिलान्यास रविवार को विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने किया।
विज्ञापन


इससे इलाके के 720 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई आसानी से होगी और किसानों को सूखे की चिंता नहीं करनी होगी। इस पर 80 लाख रुपये खर्च होंगे।
विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 तक क्षेत्र के हर खेत तक पानी पहुंच जायेगा। किसी भी किसान की धरती सूखी नहीं रहेगी। जहां पानी की व्यवस्था नहीं हो पायेगी वहां ट्यूबवेल सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।

 कहा कि 80 लाख रुपये कीमत से बनने वाले 20 क्यूसेक छमता वाले पम्प कैनाल से अब इस क्षेत्र के किसानों को भरपूर पानी मिलेगा। कवलपुरा में 50 क्यूसेक क्षमता वाले पंप कैनाल का शिलान्यास किया जायेगा।

सिंचाई मंत्री ने 20 करोड़ रुपये 14 पंप कैनालों की लाइनिंग के लिए दिये हैं।

मेडिकल कालेज को जाने वाली समस्त सडके फोर लेन होने जा रही है। नौबतपुर में रेलवे का कारखाना होना चाहिए जिसके लिए वर्तमान सांसद से भी वार्ता की है।

 जिला पंचायत सदस्य मीना सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,  महंत सिंह, जमील खान जिद्दी, सिद्धार्थ सिंह, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सुुभाष चंद्र यादव, संजीव कुमार, जेई अमित कुमार चौधरी
और अनिल कुमार वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed