फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MLA planted paddy on the road with supporters

पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ सड़क पर रोपा धान

Fri, 14 Aug 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Former MLA planted paddy on the road with supporters
कमालपुर में सड़क पर धान रोपते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।भ - फोटो : CHANDAULI
कमालपुर। कस्बा स्थित पुलिस चौकी के सामने सकलडीहा-अमड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार को सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पार्टी समर्थकों के साथ सड़क के गड्ढों में भरे पानी में धान की रोपाई की। इस दौरान प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि शीघ्र सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो वे सड़क जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सड़क पर धान रोपने के दौरान मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। लोग धूप में परेशान रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सड़कों को गड्डामुक्त करने का फरमान जारी किया था। बावजूद इसके सड़कों की हालत देखने से तो यही लगता है कि अधिकारियों ने गड्ढामुक्त शब्द को गड्ढायुक्त समझ लिया हो। जनपद की कोई ऐसी सड़क नहीं है जिसपर बड़े-बड़े गड्ढे न बन गए हों। विधायक ने कहा कि इस दौरान मौके पर पहुंचे सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव वाहन से ही धान रोपते देखकर वापस हो गए। वहीं मार्ग पर धान की रोपाई होने से सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। मौके पर मौजूद धीना थाने की पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। सड़क पर घंटों जाम में फंसे यात्री कड़ी धूप से बिलबिलाते रहे। धान की रोपाई करने वालों में रामजनम यादव, जयनाथ यादव, सुभाष यादव, गुड्डू सिंह, भोला, सतपाल, सिंटू सिंह, राजू यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed