फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MLA demands development on 16 points from CM

Chandauli News: सीएम से पूर्व विधायक ने की 16 बिंदुओं पर विकास की मांग

Mon, 22 Sep 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Former MLA demands development on 16 points from CM
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते पुर्व विधायक शिव त
शिकारगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर शनिवार की शाम पावर ग्रिड के स्वतंत्र निदेशक पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने मुलाकात कर 16 बिंदुओं पर पत्रक सौंपकर विकास की मांग की।
विज्ञापन

चकिया विधान सभा में बाढ़ से प्रभावित किसानों के फसल व गरीबों के गिरे हुए मकान क्षतिपूर्ति के लिए आर्थिक राहत के मुद्दों पर चर्चा की। शहाबगंज ब्लॉक में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज निर्माण, सावित्रीबाई फुले महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग, कॉमर्स वर्ग, एलएलबी का पाठ्यक्रम बढ़ाने, चकिया में एसीजेएम व एडीजे कोर्ट की मांग, चकिया बार संगठन बार भवन का मरम्मत, सुंदरीकरण आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में खेल मैदान की चहारदीवारी, नगर पंचायत चकिया के 12 वार्डों में हाईमास्ट, रोडवेज बस स्टेशन मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक बस संचालक की मांग भी की।
विज्ञापन

उन्होंने जिवनाथपुर कंचनपुर कैंट बनारस, इलिया से चकिया वाया गोलगड्डा बनारस, नौगढ़ से चकिया बनारस तक इलेक्ट्रॉनिक बस संचालन, जिला संयुक्त चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट मशीन, अल्ट्रासाउंड सीटी स्कैन, ईसीजी संचालन कराने आदि कार्य कराए जाने की पहल की। सीएम से मिलने के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद चौबे, बबलू चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed