फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forest department looks for predators in forests

वन विभाग ने जंगलों में शिकारियों की तलाश की

Thu, 13 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Forest department looks for predators in forests
नौगढ़। वन क्षेत्र में शिकारियों के खिलाफ वन अधिकारियों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी ने टीम के साथ जंगल में 11 किलोमीटर तक शिकारियों व जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए गए फंदे को तलाशा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शिकारियों को देखते ही इसकी सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन

काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर आरक्षित वन क्षेत्र बिहार व झारखंड की सीमा से सटे होने और पशु तस्करों एवं संदिग्धों की आवाजाही से जंगल में विचरण करने वाले वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के प्रभागीय निदेशक महावीर कौजलगी ने शिकारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने प्रभाग के
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है। जिसपर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को वन दरोगा गुरुदेव यादव, वनरक्षक ओम प्रकाश, नवीन राय, गौरव पाठक के साथ टीम बनाकर क्षेत्र मगरही, गहिला, सुखदेवपुर, सेमर साधोपुर, शाहपुर ,पथरौर के जंगलों में शिकारियों की तलाश की। इस दौरान वन्यजीवों को पकड़ने के लिए शिकारियों की ओर से प्रयुक्त होने फंदो की भी तलाश की। वन क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्राधिकारी रिजवान खान ने कहा कि जंगल में शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसी भी ग्रामीणों को जंगल में को शिकारी नजर आए तो इसकी सूचना वन विभाग को दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed