फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   follow the path of buddha

बुद्ध के बताए मार्ग पर चलें

Fri, 27 Nov 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 27 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
follow the path of buddha
बुद्ध के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति का हर कार्य पूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन


 जीवन में उसे किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ता है। उक्त विचार गुरुवार को घुरहूपुर पहाड़ी पर स्थित बुद्ध की गुफा में बुद्ध की प्रतिमा  की स्थापना के दौरान श्रीलंका से आए बौद्ध भिक्षु भंते अशोक वंश ने व्यक्त किए।
उन्होंने  कहा कि बुद्ध का मार्ग सदैव भलाई की ओर ले जाता है।

वर्तमान समय में लोग  धर्म की आड़ में अराजकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। धर्म हिंदू,  मुस्लिम,  सिख व ईसाई का नहीं होता है बल्कि समाज की भलाई उसमें निहित होती  है।

कोई  भी व्यक्ति मन से जो काम करता है वही उसका सच्चा धर्म है।

 किसी  भी कार्य को  अकुशलता के साथ करना उसका धर्म नहीं है। कहा कि धर्म व्यक्ति  को सुख देना  वाला होता है लेकिन आज लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटने का  कार्य कर रहे  हैं।

उन्होंने लोगों से बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का  आह्वान किया।

 इसके  पूर्व वियतनाम से पहुंचे बौद्ध भिक्षुओं के साठ सदस्यीय  दल ने बौद्ध गुफा  में मार्बल की बुद्ध प्रतिमा स्थापित किया और विधि विधान  से पूजन अर्चन किया।  इस अवसर पर भिक्खु प्रज्ञासार, मियामी धाम महानाम,  महानामा हम बाऊ हुग,  स्पांथर लांग, भंते चंदन, महेंद्र राजभर, रजनीश सिंह,  श्रवण आदि उपस्थित  रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed