23वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता: चंदौली जिले के पांच खिलाड़ी नेशनल गेम्स के लिए चयनित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासिक स्थित डिविजनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्टेडियम में 06 से 08 मई तक आयोजित होने वाले 23वें नेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंदौली जिले के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा खेलजगत फाउंडेशन चंदौली के जिला महासचिव व टीम कोच कुमार नंदजी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में दिव्यांशु दुबे, कौशल सिंह, महेंद्र प्रताप का अंडर-14 तथा प्रियंका चौहान व ज्योति कुमारी का अंडर-16 में चयन हुआ है ।
जिन्हें स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के तरफ से टीशर्ट व बॉल दी गई है। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव ने कहा कि जिले से पहली बार इस गेम मे खिलाड़ियों का चयन हुआ है। आने वाले दिनों में चारो दिशाओं में इस खेल से जनपद की पहचान बॉक्सिंग जैसी होगी।
इस अवसर पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष विनीता अग्रहरी, यातायात पुलिस सबइंस्पेक्टर अशोक पाण्डेय, रोहित यादव ने भी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। संदीप कुमार सिंह महासचिव टेनिस वॉलीबाल एसोसिएशन उत्तरप्रदेश व दिलीप सिंह उत्तर प्रदेश तकनीकी निदेशक ने चंदौली के चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कुमार नन्दजी को उत्तर प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल का जॉइंट सेक्रेटरी बनाया।
राष्ट्रीय क्वान किडो फेडरेशन के बैनर तले राष्ट्रीय क्वान किडो प्रतियोगिता का आयोजन छह से आठ मई तक गोवा के दोन बास्को स्कूल पणजी में किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम में जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
जिला क्वान किडो संघ के अध्यक्ष अजित सिंह और सचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के अंकित और आर्यन पाल प्रदेश की टीम में शामिल होंगे। खिलाड़ियों के कोच ने बताया कि दोनों चयनित खिलाड़ी दिन रात कड़ी मेहनत व तकनीकी को सीख रहे हैं, ताकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीत सके । संवाद