फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five Destitute Children Marked for Child Services Scheme

पांच बेसहारा बच्चे बाल सेवा योजना के लिए चिह्नित

Mon, 31 May 2021 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Five Destitute Children Marked for Child Services Scheme
चंदौली। कोरोना कॉल के दौरान मृत अभिभावकों के बच्चों को अब इधर-उधर भटकना नहीं होगा। ऐसे बच्चों को चिह्नित करके जिला प्रशासन उनके समुचित शिक्षा व्यवस्था तथा पोषण की जिम्मेदारी लेगा। अभी तक जिले में पांच ऐसे बच्चों को चिह्नित किया गया है। जबकि अन्य की तलाश के लिए निगरानी समितियों के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम बाल सेवा योजना के तहत कोविड से मृत अभिभावकों के बाद अनाथ बच्चों की परवरिश के लिए प्रति माह चार चार हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। जबकि दस वर्ष के कम आयु के बच्चों को पोषण के लिए सरकारी बाल शिशु गृह में रखा जाएगा। शासन ने अवयस्क बच्चियों को रहने तथा शिक्षा ग्रहण कराने के लिए कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में रखने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जबकि अनाथ कन्याओं की शादी के लिए 01.01 लाख रुपये का जिला प्रशासन उसके खाते में भुगतान करेगा। वहीं व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे अनाथ छात्रों को लैपटाप या टैबलेट दिया जाएगा। कोविड से मृत अभिभावकों के अनाथ बच्चों के सर्वे के दौरान जिले में पांच बालक चिह्नित हुए हैं।
विज्ञापन

कोविड से हुए अनाथ बच्चों को चिह्नित करने का कार्य चल रहा है। ब्लाकवार टीम का गठन किया गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में निगरानी समितियों के माध्यम से भी चिह्नित करने का कार्य हो रहा है। अभी पांच बच्चों को चिह्नित किया जा चुका है। किशन वर्मा, बाल कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed