फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First there was a ruckus in the wedding procession for Gulab Jamun and then for chicken leg

Chandauli News: बरात में पहले गुलाब जामुन फिर मुर्गे की टांग के लिए बवाल

Tue, 22 Apr 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
First there was a ruckus in the wedding procession for Gulab Jamun and then for chicken leg
दुलहीपुर। दुलहीपुर में रविवार की रात द्वार पूजा के बाद बरातियों की ओर से गुलाब जामुन बर्बाद किए जाने पर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। विवाद किसी तरह शांत हुआ तो बराती मुर्गे की टांग न मिलने पर बवाल करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

उधर, विवाद के निपटारे के बाद सोमवार की सुबह दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। इस पर वर पक्ष के लोग दुलहीपुर पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस और संभ्रांत लोगों ने मध्यस्थता कर मामले का पटाक्षेप किया। बाद में दुल्हन विदाई के लिए राजी हो गई। चकिया थाने के तिलोरी गांव से बरात रविवार को दुलहीपुर के हनुमान मंदिर रोड में आई थी। पुलिस के अनुसार द्वार पूजा की रस्म के बाद जलपान कराते समय कुछ युवा बराती गुलाब जामुन दो की जगह चार-पांच लेकर उसे जमीन पर फेंककर बर्बाद करने लगे। इस पर स्वागत में लगे घरातियों को गुस्सा आ गया। इस बात पर घराती और बराती पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। बुजुर्गों द्वारा समझाए जाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद घरातियों द्वारा भोजन के लिए आग्रह किया गया। इस बीच एक युवक की थाली में मुर्गे की टांग नहीं मिली तो बराती बवाल करने लगे। बवाल बढ़ते देख किसी ने 112 नंबर पर फोन कर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाकर शांत करा दिया। उधर, सोमवार की सुबह दुल्हन ने विदाई के समय ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। इस पर नाराज होकर बराती पक्ष दुलहीपुर पुलिस चौकी पहुंच गया और दुल्हन की विदाई की मांग करने लगे। पुलिस व संभ्रांत लोगों ने चार घंटे तक अथक प्रयास कर समझाकर विवाद खत्म कराया। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस व संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनकर समझाया। इसके बाद दुल्हन विदाई के लिए राजी हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed