फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in hot mix plant, goods worth lakhs ashes

हॉट मिक्स प्लांट में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान राख

Sun, 18 Sep 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire in hot mix plant, goods worth lakhs ashes
कमालपुर। क्षेत्र के उकनी वीरमराय गांव के पास सकलडीहा-अमड़ा सड़क निर्माण के लिए लगे हॉट मिक्स प्लांट की फ्यूल पाइप में शनिवार को लिकेज से आग लग गई। इससे प्लांट में रखा 50 लाख सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे फायर विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सकलडीहा-अमड़ा सड़क मार्ग के लिए एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से उकनी बीरमराय गांव के पास सड़क निर्माण को लेकर हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है। शनिवार की दोपहर दो बजे के लगभग फ्यूल पाइप में लिकेज होने से आग लग गई। इससे तारकोल व फ्यूल धू-धूकर जलने लगा। आग लगने के बाद धुआं लगभग चार किलोमीटर तक दिखा। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्लांट के कर्मियों ने फोन से फायर विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन

कंपनी के सुपरवाइजर पवन सिंह ने कहा कि आग की चपेट में आने से करीब 50 लाख रुपये की सामग्री जल गई है। आग में 26 टन तारकोल, 19 हजार लीटर फ्यूल आयल, 25 हार्स पावर का मोटर, सात हार्स पावर के छह मोटर, 26 टन की तारकोल की टंकी सहित अन्य वस्तु जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed