फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire broke out in closed paper godown, heavy loss

Chandauli News: बंद पड़े पेपर गोदाम में लगी आग, भारी नुकसान

Tue, 11 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in closed paper godown, heavy loss
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली के डांडी गांव के समीप सोमवार की सुबह बंद पड़े पेपर गोदाम में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे के प्रयास कर आग बुझाई। इस दौरान आग लगने से लाखों रुपये मूल्य के पेपर जल गए। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

वाराणसी के लाजपत नगर मलदहिया निवासी मोहित भार्गव ने छह वर्ष पहले दांडी गांव के समीप पड़ाव पीडीडीयू नगर मार्ग पर गोदाम बनवाया था। इसमें पेपर के स्टॉक रखे जा रहे थे। रविवार की साप्ताहिक बंदी के कारण गोदाम बंद था। सोमवार की सुबह गोदाम के कर्मचारी पहुंचे तो गोदाम के अंदर से धुंआ निकल रहा था। यह देख उसने गोदाम इंचार्ज भोजपुर गांव निवासी विशाल सिंह को दी। विशाल ने मालिक मोहित भार्गव और फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। पेपर गोदाम में आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड दो वाहन लेकर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद आग बुझी। इस संबंध में गोदाम इंचार्ज विशाल सिंह ने बताया कि छह वर्ष पहले गोदाम खोला गया था। इसमें कॉपी, किताब का पेपर रखा जाता है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। आग से लाखों का नुकसान हुुआ है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष की शुरूआत में गोदामों में आग बनी चर्चा का विषय
पड़ाव। अप्रैल माह से वित्तीय वर्ष की शुरूआत होती है। सभी कंपनियां 31 मार्च को वित्तीय काम काज का समापन करती है। इसी महीने में लगातार गोदामों में आग लग रही है। इसको लेकर चर्चा हो रही है। दस दिनों के भीतर एक मोटर कंपनी के गोदाम में आग लगी है। इसके पहले पीडीडीयू नगर के बाइक के स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में आग लग चुकी है। तीनों स्थानों पर आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला। आग छुट्टी के दिन ही लगी। इसको लेकर संशय की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed