फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fifth pass will also get employment, will be made skilled

पांचवी पास को भी मिलेगा रोजगार, बनाया जाएगा हुनरमंद

Fri, 19 Aug 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fifth pass will also get employment, will be made skilled
चंदौली। सरकार बेरोजगारों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए उन्हें नौकरी दिलाई जा रही है। वहीं कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। इसके तहत कक्षा पांच पास 14 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगारों को प्रशिक्षित करने की योजना है।
विज्ञापन

अतिपिछड़े जिले चंदौली में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 4050 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ऐसे अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिनकी न्यूनतम शिक्षा पांचवीं तक हो। उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न ट्रेडों जैसे आईटी, इलेक्ट्रानिक्स, सेल्फ एम्पलाइड टेलर, हेल्थकेयर,हैड इम्ब्रायडरी, कन्सट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल, ब्यूटी एंड वेलनेस, रिटेल, एग्रीकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग आदि में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थी मिशन की बेवसाइट www.upsdm.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, फोटोग्राफ, बैंक पासबुक की कापी और शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए मिशन के टोलफ्री नम्बर -1800 102 8056 या कौशल विकास मिशन कार्यालय, चन्दौली वार्ड नं. 11 संजय नगर कालोनी से सम्पर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed