फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fierce fire broke out in Dona Pattal making factory goods worth lakhs burnt to ashes

Chandauli: दोना-पत्तल बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Thu, 16 Mar 2023 08:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 08:43 PM IST
सार

चंदौली के नईबाजार स्थित दोना-पत्तल की फैक्टरी में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर बिग्रेड और स्थानीय लोगों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
Fierce fire broke out in Dona Pattal making factory goods worth lakhs burnt to ashes
दोना-पत्तल बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के नईबाजार स्थित दोना-पत्तल की फैक्टरी में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर बिग्रेड और स्थानीय लोगों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। व्यापारी के अनुसार अगलगी से करीब 12 लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार में टुनटुन प्रसाद केशरी की कई वर्षों से दोना-पत्तल की फैक्टरी है। गोदाम के ठीक सामने परिषदीय स्कूल संचालित है। दोपहर के करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्टरी में रखे दोना-पत्तल धू-धूकर जलने लगे।  
विज्ञापन


फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग व पुलिस व अन्य अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम जब तक आग पर काबू पाती, तब तक फैक्टरी में रखा सारा दोना-पत्तल जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ सहित भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने व्यापारी के प्रति संवेदना जताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed