फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Festival Winner Awarded

महोत्सव के विजेता पुरस्कृत

Wed, 18 Nov 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Festival Winner Awarded
अलीनगर स्थित ज्योति कांवेंट स्कूल में मुगलसराय महोत्सव की विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथिगण। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से आयोजित ऑनलाइन रंग महोत्सव में विजयी प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया गया। नगर के अलीनगर सकलडीहा रोड पर स्थित ज्योति कान्वेंट स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने पुरस्कृत किया। प्रकाशचंद गुप्त की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत समाजसेवी सदानंद दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाराणसी से आए अमित श्रीवास्तव ने नृत्य नाटिका के माध्यम से मां गंगा अवतरण को प्रदर्शित कर लोगों का मन मोह लिया। पायल गुप्ता ने सरस्वती वंदना पर नृत्य कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। आजाद ग्रुप ने डांस से गणेश वंदना और संदीप मौर्य ने कत्थक नृत्य कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। रिया और आदिति ने एक से बढ़ कर एक सुनाकर दर्शकों को बांधे रखा। इस मौके पर 19 से 23 अक्तूबर तक आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन मुगलसराय रंग महोत्सव के विभिन्न विधाओं में अच्छे प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाज में अच्छे कार्य करने वाले डॉ. सुभाष चंद्र, सविता मिश्र, मोनिका संन्याल (बंगला फ़िल्म निर्देशक), डॉ. देविका बिशी, संतोष पाठक, भागवत चौरसिया, बच्चाराम, प्रकाश चौरसिया, शिवनाथ गुप्ता, सत्यदेव गुप्ता, हीरालाल,फैयाज अंसारी, प्रकाश श्रीवास्तव, गणेश, प्रदीप शर्मा, महेश जयसवाल, संदीप कुमार को अस्मिता दर्पण सम्मान पत्र दिया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राजीव गुप्ता, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. जीके पांडेय, राजेश गुप्ता, हेमंत विश्वकर्मा, डीके जायसवाल रहे। अध्यक्षता डॉ. उमाशरण ने, संचालन प्रमोद अग्रहरि और कृष्ण मोहन गुप्ता ने किया। स्वागत और धन्यवाद विजय गुप्ता ने दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed