फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father taking Teej for daughter dies in accident

Chandauli News: बेटी के लिए तीज ले जा रहे पिता की हादसे में मौत

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Father taking Teej for daughter dies in accident
शिकारगंज। चकिया अहरौरा मार्ग पर सोनबरसा गांव के समीप सोमवार की दोपहर में गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली के पंडी गांव निवासी संतोष खरवार (40) अपने समधि कलानी गांव निवासी गुल्लू खरवार (45) यहां तीज के लिए सामान पहुंचाने बाइक से चकिया आए थे। बाजार से तीज का सामान खरीद कर दोनों समधि एक ही बाइक से वापस घर जा रहे थे। बाइक संतोष खरवार चला रहा था। अभी वे नेवाजगंज के सोनबरसा गांव के समीप पहुंचा था कि सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पर गिर गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की सहायता से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने गुल्लू खरवार को मृत घोषित कर दिया। गुल्लू ने दो वर्ष पहले अपनी पुत्री की शादी संतोष के लड़के रोहित से की थी। बेटी की तीज के लिए सामान खरीद कर संतोष के साथ पंडी गांव जा रहा था। मृतक गुल्लू के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उसकी मौत से उसका परिवार अनाथ हो गया है। गुल्लू की मौत की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed