{"_id":"64dcb5705620787ed5046c56","slug":"father-assault-widowed-daughter-in-chandauli-police-sent-him-to-jail-after-complaint-2023-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: चंदौली में पिता ने विधवा बेटी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध पर करता था पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते शर्मसार: चंदौली में पिता ने विधवा बेटी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध पर करता था पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल
Wed, 16 Aug 2023 05:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 16 Aug 2023 05:30 PM IST
सार
चंदौली जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर विधवा और मानसिक रूप बीमार हो चुकी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर विधवा और मानसिक रूप बीमार हो चुकी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चांद मोहम्मद की पुत्री तीन साल पहले विधवा हो गई। इस कारण वो मानसिक रूप से वो बीमार हो गई। जिसके बाद से वो मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी चांद मोहम्मद कई दिनों से अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसे लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
चांद की पत्नी जब- जब इस बात का विरोध करती तब-तब वह पत्नी और पुत्री की पिटाई करता था। पुलिस ने बताया कि पति की इस हरकत से आजिज आकर उसकी पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन