फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers upset due to no water release in canals

नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से परेशानी

Sat, 11 Jul 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to no water release in canals
धीना। क्षेत्र के पूर्वी नरवन की नहरों में भरपूर पानी नहीं छोड़े जाने से किसान परेशान है। जबकि इसके लिए कई बार मांग की जा चुकी है। यहां तक कि किसानों की ओर से कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया जा चुका है। आरोप है मांगों के प्रति सिंचाई विभाग लापरवाह बना हुआ है। नहरों की साफ-सफाई नहीं होने वह झाड़ झंखाड़ उग गए है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नूरी गांव निवासी किसान नेता अरविंद सिंह ने कहा कि वर्ष 1996 से अब तक जिलाधिकारी सहित सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से लेकर अन्य अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके अब कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि मुख्य अभियंता सोन की ओर से 1997 में क्षेत्र की नहरों को जमानिया पंप कैनाल से जुड़वाने का भी आश्वासन दिया गया था लेकिन सबकुछ बेअसर रहा। वर्ष 2004 में आश्वासन दिया गया कि नारायणपुर पंप कैनाल की हालत खराब होने की वजह से अमड़ा एवं धीना के नीचे हिस्से वाले क्षेत्र को नहरी कमांड एरिया से बाहर कर दिया जाएगा परंतु ऐसा भी नहीं हो सका। जून 2006 में नूरी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन्मेजय सिंह इसके लिए बहोरा चंदेल रेलवे स्टेशन के पास किसानों के धरना में आत्मदाह करने की घोषणा की थी। जिस पर सिंचाई विभाग सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए आश्वासन दिया। लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ। अधिकारियों के आश्वासन से किसान काफी परेशान है लेकिन समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed