{"_id":"61c4c97bdc0d83055307b2b8","slug":"farmers-should-not-face-any-problem-in-buying-paddy-chandauli-news-vns629445490","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में किसानों को न होने पाए कोई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में किसानों को न होने पाए कोई परेशानी
विज्ञापन
नौगढ़। सरकारी धान खरीद में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता ने क्षेत्र में संचालित धान क्रय केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खरीद रजिस्टर, बैनर व नमी मापक यंत्र आदि का निरीक्षण किया। एडीएम ने क्रय किए गए धान के मूल्य का भुगतान अतिशीघ्र किसानों को दिए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही क्रय केन्द्र प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न आने पाए। गड़बड़ी की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
साधन सहकारी समिति नौगढ़ और देवखत क्रय केन्द्रों पर एडीएम ने किसानों से वार्ता की। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद में तेजी लाएं। मानक के अनुरूप निर्धारित समय अवधि में किसानों का भुगतान किया जाए। हिदायत दिया कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न होने पाए। कहा कि यदि किसी केन्द्र से गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एसडीएम ने बताया कि तहसील नौगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए विपणन शाखा नौगढ़ अ तथा ब, पीसीएफ द्वारा संचालित नौगढ़, बोझ, बरवाडीह और पीसीयू के द्वारा देवखत में धान की खरीदारी की जा रही है। जबकि अधिकृत एजेंसी ग्रीन कोर प्राइवेट लिमिटेड मझगावा में केंद्र का संचालन नहीं किया गया है। अब तक 250 किसानों से लगभग 2016.285 एमटी धान की खरीद हुई है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि क्रय केन्द्रों पर धान बेचने के लिए विभाग की बेवसाइट पर पंजीकरण करा लें। बिना पंजीकरण के क्रय केन्द्र पर धान खरीद नहीं होगी।
केन्द्रों पर आने वाले पंजीकृत किसानों का धान नियमानुसार खरीदा जा रहा है। धान के मूल्य का भुगतान कराने के लिए सभी एजेंसियों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही किसानों के खाते में धान के मूल्य का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. अतुल गुप्ता, एसडीएम नौगढ़