फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers planted an hour jam

किसानों ने एक घंटे लगाया जाम 

Fri, 20 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 20 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों ने गुरुवार को आपदा राहत चेक समेत विभिन्न मांगों को लेकर चहनियां-मारूफपुर मार्ग पर दोपहर में जाम लगा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित कुमार द्विवेदी के समझाने बुझाने पर किसान शांत हुए और जाम समाप्त किया। 
विज्ञापन

किसानों का कहना रहा कि फसल बर्बादी के करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी किसानों को आपदा राहत चेक का वितरण नहीं किया गया है। वहीं सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की साफ-सफाई और खुदाई नहीं कराई जा रही है। इससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई के अभाव में फसल सूख रही हैं। नियमित तौर पर बिजली आपूर्ति भी नहीं की जा रही है। किसानों को धान की नर्सरी डालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की समस्या को लेकर बेपरवाह हैं। किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। कहा कि आपदा राहत चेक न मिलने की वजह से किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभुनारायण सिंह लल्ला ने कहा कि किसान अन्नदाता है। किसान मेहनत कर खेत में जो अनाज उगाता है उसी अनाज से देशवासियों का पेट भरता है। जब तक किसान भूखा रहेगा तब तक देश का विकास असंभव है। कहा कि सरकार के उपेक्षात्मक रवैये के चलते किसानों की हालत दयनीय बनी हुई है। इस दौरान रामअवध कवि, बिरजू यादव, बाबूलाल यादव, जगदीश यादव, दिनेश, चंद्रदेव, ममता देवी, आशा, चंपा, बबलू, शशि यादव आदि      शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed