फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers angry over not getting thumb impression, surround center in-charge

Chandauli News: अंगूठा न लगने से किसान नाराज, केंद्र प्रभारी का घेराव

Tue, 17 Feb 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over not getting thumb impression, surround center in-charge
कंदवा के असना क्रय केंद्र पर किसानों को समझाते आरएमओ राघवेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठक
कंदवा। धान खरीद के बाद भी अंगूठा न लगने और क्रय केंद्र पर रखे धान की खरीद न होने से नाराज किसान लामबंद होकर सोमवार को असना स्थित साधन सहकारी समिति पर जा धमके और केंद्र प्रभारी का घेराव किया। सूचना पर पहुंचे विभागीय उच्चाधिकारियों ने क्रय केंद्र पर रखे धान की खरीद और अंगूठा लगाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन


उक्त साधन सहकारी समिति पर लगभग दो दर्जन किसानों की 850 कुंतल धान की खरीद की गई है। किसानों का आज तक अंगूठा नहीं लग पाया है। इससे किसान नाराज हैं। किसान साधन सहकारी समिति पर खुले क्रय केंद्र पर जा धमके और कार्य बंद करा दिया। किसानों की मांग थी की पूर्व में खरीद किए गए धान का अंगूठा लगाया जाए। साथ ही समिति पर रखे धान की खरीद की जाए। केंद्र प्रभारी ने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन किसान कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। तब केंद्र प्रभारी की सूचना पर पहुंचे आरएमओ राघवेंद्र प्रताप सिंह और एएमओ महेंद्र सिंह ने किसानों की समस्या सुनी और आश्वस्त किया कि सभी किसानों का अंगूठा लगाया जाएगा। साथ ही समिति पर रखे धान की खरीद भी की जाएगी। तब जाकर किसान शांत हुए। इस मौके पर रामकृपाल सिंह, शिवपूजन यादव, सत्येंद्र सिंह, पीयूष यादव, अमित सिंह, सुरेंद्र सिंह ,रमेश, रविंद्र तिवारी, पटेल तिवारी आदि किसान रहे। इस संबंध में आरएमओ राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि किसानों की समस्या का समाधान शुरू कर दिया गया है। दो दिनों में अंगूठा लगने के साथ ही केंद्र पर रखे धान की खरीद भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed