{"_id":"6155f8528ebc3e656d1a3284","slug":"family-members-clash-with-each-other-in-children-s-dispute-chandauli-news-vns614662195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में परिवार के लोग आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में परिवार के लोग आपस में भिड़े
विज्ञापन

दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के मरूई गांव में बुधवार की रात लगभग साढ़े सात बजे खेलने के दौरान बच्चों के बीच उपजे विवाद में दो परिवार के लोग आपस में भिड़ गये। इस दौरान दो लोग घायल हो गये। बाद में लोगों ने उपचार के लिए घायलों को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज बृहस्पतिवार को सभी को जेल भेज दिया।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के मरूई गांव में बुधवार की शाम कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे। इस दौरान दो बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर में दोनों बच्चों के परिवार वाले लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे के सामने खड़े हो गये। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों तरफ से लोग आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक महिला व एक युवक को चोटें भी आ गईं। कुछ देर बाद मामला शांत होने पर लोगों ने उपचार के लिए घायलों को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं दोनों ने थाने में जाकर पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को सभी को जेल भेज दिया।
रिपोर्ट - महताब खान
बाइट - 1142