फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Factory tour

नगर फैक्ट्री का किया दौरा

Sun, 19 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 19 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Factory tour
रेलवे बोर्ड के मेंबर मैकेनिकल हेमंत कुमार ने शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे
विज्ञापन
के स्थानीय रेल मंडल स्थित डेहरी आन सोन स्टेशन के समीप स्थित डालमियां नगर फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

स्पेशल ट्रेन से मुगलसराय पहुंच अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद गंतव्य को रवाना हो गये।

गौतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व रेलवे ने लगभग आठ वर्ग किलोमीटर में बसी डालमिया नगर फैक्ट्री को अधिग्रहण कर लिया था। लेकिन कई काफी समय से रेलवे उस पर कुछ भी कार्य नहीं कर सका है। सू़त्रों की मानें तो रेलवे अब उसमें अपना एक कारखाना बनाने की तैयारी कर रहा है।

 इसकी के तहत हेमंत कुमार मेंबर मैकेनिकल रेलवे बोर्ड पूर्व निर्धारित कार्यक्त्रस्म के अनुसार 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार की सुबह लगभग सात बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां अधिकारी ने उनका स्वागत किया। विश्राम के कुछ देर बाद लगभग दस बजे वह स्पेशल ट्रेन से डेहरी आन सोन के लिए रवाना हो गये।

 जहां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के बाद डालमियां नगर फैक्ट्री गये जहां उन्होंने अधिकारियों संग पूरे कैंपस का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

दोपहर लगभग दो बजे स्पेशल ट्रेन से वापस मुगलसराय लौटने के बाद अधिकारियों संग मीटिंग कर सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो गये।

इस दौरान डीआरएम विद्याभूषण, सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा, सीनियर डीओएम आधार राज, सीनियर डीइएन कोआर्डिनेशन अशोक कुमार समेत मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed