{"_id":"60f1a9f18ebc3e3b086665fb","slug":"factory-making-sacks-of-famous-cement-companies-busted-in-chandauli-police-recovered-dye-and-equipment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः नामी सीमेंट कंपनियों की बोरियां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, डाई और उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः नामी सीमेंट कंपनियों की बोरियां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, डाई और उपकरण बरामद
Fri, 16 Jul 2021 09:16 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:16 PM IST
सार
सीमेंट कंपनी के सीनियर मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि हमारी कंपनी के नाम से फर्जी बोरे बनाये जाने की सूचना मिल रही थी। इस मामले में पड़ताल के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की मदद से डहिया गांव स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
मुगलसराय के डहिया मे चल रही थी फैक्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के डहिया स्थित बोरे की छपाई करने वाली एक फैक्ट्री में नामी सीमेंट कंपनी के अधिकारियों के शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नामी सीमेंट के मिलते-जुलते नामों के छपे हुए बोरों समेत कंपनी की तीन डाई सहित कई सीमेंट कंपनियों के बोरे भी बरामद किए। फिलहाल पुलिस फैक्ट्री मालिक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
नामी सीमेंट कंपनी के सीनियर मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि हमारी कंपनी के नाम से फर्जी बोरे बनाये जाने की सूचना मिल रही थी। इस मामले में पड़ताल के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस की मदद से डहिया गांव स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी की गई। जहां से कंपनी के तीन डाई बरामद हुई। वहीं कंपनी के नाम से मिलते जुलते नामों के प्रिंटेड बोरे भी बरामद हुए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस डाई व बोरों को जब्त कर मुगलसराय कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि बोरे प्रिंट करने वाले वाली फैक्ट्री में अन्य नामी सीमेंट कंपनियों के बोरे व डाईयां भी रखी हुई थी। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों के साथ छापेमारी कर नामी सीमेंट कंपनी की डाई व बोरे बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया नामी सीमेंट कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री और नकली बोरे की छपाई का बड़ा हब बनता जा रहा है। कुछ वर्ष पहले भी इंडस्ट्रीयल एरिया में नामी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बनाये जाने का भंडाफोड़ हुआ था। वहीं बड़ी व नामी सीमेंट कंपनियों फर्जी बोरो की छपाई का खेल भी सामने आ चुका है।