फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Examination: District divided into five zones, Magistrate will monitor

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पांच जोन और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती

Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Examination: District divided into five zones, Magistrate will monitor
चंदौली। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों को पांच जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सोमवार को चंदौली स्थित महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के सभागार में परीक्षा की तैयारी के संबंध में हुई बैठक में अध्यक्षता करते हुए डीएम संजीव सिंह ने नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को दिया। कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वाइस रिकार्डर की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के पहले सभी तैयारियां पूरी करा ली जाएं। सभी केंद्रों के सभी कक्षों में सीसीटीवी व वॉइस रिकॉर्डर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे। समस्त परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे शुद्ध पेयजल, पंखे, प्रकाश, शौचालय व साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था रहे। कहा कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की त्रिस्तरीय व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ड्यूटी में लगे किसी भी अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारियों कक्ष निरीक्षक के पास एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं रहेगा। निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा को शुचिता पूर्ण एवं नकल विहीन कराने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एव स्टेटिक मजिस्ट्रेट की है। किसी भी दशा में अनुचित साधन का प्रयोग न हो तथा परीक्षाएं प्रत्येक दशा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों यह हम सभी की जिम्मेदारी है। यूपी बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

चंदौली। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में लगे सभी संबंधित अधिकारीगण केन्द्रों पर समय से पहुंच कर समय से परीक्षा कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रश्न पत्र एवं कापियां समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित हो। जनपद में कुल 59721 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जिसमें हाई स्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 32558 एवं इंटरमीडिएट में 27163 है। जनपद में कुछ 94 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा को शुचिता पूर्ण एवं नकल विहीन और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पांच जोनल व 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही आकस्मिक निरीक्षण के लिए सचल दल व उड़न दस्ते भी गठित किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। बोर्ड परीक्षा की तैयारी जनपद में युद्ध स्तर पर चल रही है। वहीं महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज मैं केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सोमवार को विद्यालय परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम संजीव सिंह वहां तैनात अधिकारियों से कंट्रोल रूम मैं आने वाली सूचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की ।वहीं व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि जनपद में बनाए गए 94 केंद्रों को सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है बैठे-बैठे पूरे केंद्रों की स्थिति ऐसे जानकारी ली जा सकती है साथ ही विद्यालयों को कोड निर्धारित किए गए हैं। कोड डालते ही विद्यालय की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आने शुरू हो जाएगी इसके चलते परीक्षा में शुचिता बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed