{"_id":"68cf10dd93e6b8543405264c","slug":"every-drop-of-blood-is-precious-kailash-chandauli-news-c-189-1-chl1013-136757-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्त की एक-एक बूंद अनमोल : कैलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्त की एक-एक बूंद अनमोल : कैलाश
विज्ञापन
चकिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में शनिवार को चकिया भाजपा मंडल के अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महिला भाजपा नेत्री मीना विश्वकर्मा के साथ 16 लोगों ने रक्तदान किया।
विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद अनमोल है, इसका अहसास तब होता है जब आपात स्थिति में इसकी आवश्यकता होती है। इसलिए जब भी मौका मिले, तो रक्तदान अवश्य करें।
विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह, सीएमएस डॉ आरबी सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, महामंत्री सारांश केसरी, मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आरंभ कराया।
विज्ञापन
पं. कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय ब्लड बैंक के डॉ दिनेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेत्री वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा ने रक्तदान कर अन्य महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक द्विवेदी, आशीष पाठक, निखिल सिंह, राजन पासवान, जीत कुमार सिंह, अरविंद सिंह यादव, सुशील पांडेय, रिंकू सोनकर, सुनील चौहान, अश्वनी केसरी, राहुल विश्वकर्मा, मान सिंह, राजेश आकाश सैनी, जितेंद्र सिंह पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर चंदौली ब्लड बैंक के फार्मासिस्ट अजीत सिंह, काउंसलर संध्या गोविंद, ऋषभ केसरी, अशोक तिवारी, लखेंदर कुमार, लाल बहादुर आदि थे।