फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   EO and JE filed suit on objectionable remarks

आपत्तिजनक टिप्पणी पर ईओ और जेई ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 17 Sep 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
EO and JE filed suit on objectionable remarks
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व निर्माण विभाग के जेई ने काली महाल निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। अधिकारीद्वय ने सोशल मीडिया पर अपने विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र की ओर से मुगलसराय कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार नगर के काली महाल निवासी राकेश रोशन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर उन्हें व पालिका निर्माण विभाग के जेई मुरलीधर के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। उनकी ओर से पालिका की छवि खराब करने साथ ही सफाईकर्मियों को गुमराह किया गया, जिससे नगर में सफाई कार्य बाधित रहा। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed