फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entrepreneurs enraged due to power cut put a lock on the sub-centre

बिजली काटने से नाराज उद्यमियों ने उपकेंद्र पर की तालेबंदी

Fri, 12 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs enraged due to power cut put a lock on the sub-centre
नियमताबाद। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में बिजली विभाग की ओर से कंपनियों में अतिरिक्त सर चार्ज की वसूली के लिए बिजली काट दिए जाने से नाराज होकर उद्यमियों ने शुक्रवार को क्षेत्र के लगभग 70 फैक्टरियों पर ताला बंद कर दिया। इसके बाद जीवनाथपुुर बिजली उपकेंद्र पर पहुंच कर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। उद्यमियों ने बिजली विभाग के खिलाफ खूब नारेबाजी की। बाद में डीएम ने एमडी पावर कारपोरेशन से बात की और उद्यमियों की समस्या का समाधान को कहा। समस्या के समाधान के आश्वासन पर उद्यमी शांत हुए। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में कुल छोटी-बड़ी मिलाकर डेढ़ सौ यूनिट संचालित होती है। यहां जीवनाथपुर बिजली उपकेंद्र से कारखानोंपर बिजली आपूर्ति की जाती है।बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को सरचार्ज जमा न करने वाले लगभग 15 कंपनियों की बिजली काट दी। इससे उद्यमी नाराज हो गए और शुक्रवार को राम नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संरक्षक आरके चौधरी और रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिश्र के नेतृत्व में लगभग 70 की संख्या में उद्यमियों ने अपने कंपनियों में ताला बंद कर दोपहर लगभग दो बजे जीवनाथपुर उपकेंद्र पर पहुंचे। यहां ताला बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान आरके चौधरी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र फेज वन से लगभग वार्षिक 200 कारोड़ का राजस्व मिलता है। कोरोना काल से उद्यमी अभी उबर नहीं पाए हैं। इसी बीच बिजली विभाग अतिरिक्त सर चार्ज जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। कहा कि उद्यमी सरचार्ज जमा करने के लिए मार्च तक का समय मांग रहे हैं। उद्यमी लगातार नियमित रूप से बिजली बिल जमा कर रहे हैं। जिन उद्यमियों का बिल जमा नहीं है, बिजली विभाग चाहे तो उनकी आपूर्ति बंद कर सकता है। जो नियमित रूप से बिल जमा कर रहे हैं, उनकी बिजली के अतिरिक्त सरचार्ज के लिए लाइन काटा जाना कहीं से उचित नहीं है। रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिश्रा ने जिलाधिकारी संजीव सिंह से बात कर उद्यमियों के समस्याओं के निस्तारण की अपील की। इस पर जिलाधिकारी ने एमडी पावर कारपोरेशन से बात कर उद्यमियों से मिलकर समस्या के समाधान को कहा। इस पर एमडी पावर कारपोरेशन ने आरके चौधरी से वार्ता की और वार्ता के लिए वाराणसी आमंत्रित किया। इस पर दो घंटे बाद शाम चार बजे उद्यमियों ने धरना समाप्त किया। धरना प्रदर्शन में राकेश जायसवाल, रतन कुमार सिंह, सुनील अग्रवाल, रमेश बंसल, सुरेश पटेल, दीपू तिवारी, एएन तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed