{"_id":"61619a0f8ebc3ed3d13b4e5d","slug":"encroachment-removed-from-vibhuti-nagar-chandauli-news-vns616261457","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सवा बीघा सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमणमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सवा बीघा सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमणमुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। एसडीएम व नगर पंचायत प्रशासक प्रेमप्रकाश मीणा ने शनिवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ विभूति नगर में सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस दौरान उन्होंने खंभे और बैरिकेटिंग लगाकर जमीन को कब्जे में लिया। अतिक्रमण मुक्त हुई भूमि पर उन्होंने सामुदायिक शौचालय तथा ओपेन जिम बनाने के निर्देश नगर पंचायत को दिया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ विभूति नगर में सरकारी भूमि पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर उसे रास्ता बताकर अपनी जमीनों को को प्लाटिंग करके ऊंचे दामें में बेच रहे थे। सभासद वैभव मिश्रा की शिकायत पर छह माह पूर्व तत्कालीन उपजिलाधिकारी तथा नगर पंचायत प्रशासक अजय मिश्र ने नगर पंचायत के आराजी नंबर-135/1, 135/2, 135/3 की नापी कराकर सीमांकन कराया था। शनिवार को एसडीएम चकिया व नगर प्रशासक प्रेमप्रकाश मीणा ने पुन: जमीन का सीमांकन कराते हुए जेसीबी लगाकर उसका समतलीकरण कराया तथा पीलर गाड़कर बैरिकेटिंग कर एक बीघा चार बिस्वा को अपने कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान उन्होंने कहा कि सभासद द्वारा इस मुक्त कराई गयी जमीन पर नलकूप, शौचालय, ओपेन जिम तथा युवको के लिए रनिंग ट्रैक बनाया जायेगा।
इस दौरान तहसीलदार विकासधर दूबे, चौकी प्रभारी राजेश राय, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम सहित तमाम सफाईकर्मी एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे।