फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Encroachment removed from Gaya Colony and Manasnagar

गया कॉलोनी और मानसनगर में हुए अतिक्रमण चला बुल्डोजर

Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Gaya Colony and Manasnagar
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से रेलवे कॉलोनियों में हुए अतिक्रमण खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को गया कॉलोनी और मानसनगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ढहाया गया। बाद में कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाए। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनियों में जगह जगह कुछ लोगों ने पक्के निर्माण करा लिए हैं। विशेष कर रेलवे लाइन के किनारे न सिर्फ अतिक्रमण किया गया है बल्कि दुकानें खोलकर यहां व्यापार भी किया जा रहा है। पिछले दिनों मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कॉलोनियों में गलत ढंग से निर्माण कराकर कब्जा किए लोगों को हटाने का निर्देश दिया था। क्वार्टर से सटाकर पक्का निर्माण कराने वाले और क्वार्टरों को किराए पर देने वाले वालों को नोटिस दिया था । इसी क्रम में मंगलवार को एईएन ओमप्रकाश सिंह की देख रेख में गया कॉलोनी और मानसनगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चले अभियान में दोनों कॉलोनियों में कब्जा कर बनाए गए 11 निर्माण को बुल्डोजर से हटाया गया। अचानक अभियान चलने से कच्चे पक्के मकान बनाकर रह रहे लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने विरोध करना चाहा लेकिन रेलवे सुरक्षा बल की टीम को देख कर कुछ बोल नहीं सके। इसके बाद स्वयं ही अपने सामान हटाने लगे। इस दौरान कुल 11 निर्माण हटाए गए। अभियान में आरपीएफ मानसनगर पोस्ट निरीक्षक रंजीत कुमार, आईओडब्लू प्रताप सिंह, रामसूरत, आरपीएफ एसआई ममता कुमारी, एएसआई सुरेश प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed