फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Encroachment removed from five ponds

पांच तालाबों से हटाया अतिक्रमण

Sat, 12 Mar 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from five ponds
बबुरी। स्थानीय थाना के महौहा उत्तरी गांव में सार्वजनिक पांच तालाबों पर हुए कब्जा को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चकिया प्रेमप्रकाश मीणा ने अतिक्रमणमुक्त कराया। यही नहीं अतिक्रमणकारियों पर 1.1 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इस घटना से कब्जा करने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाण मीणा सार्वजनिक भूमि, तालाब, रास्ते आदि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। विधान सभा चुनाव के दौरान यह अभियान रुक गया था। चुनाव बीतते ही फिर से अभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में पिछले 25 वर्षों से गांव के पांच तालाबों पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा रखा था। इसकी शिकायत के बाद शनिवार को चकिया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा दल बल के साथ पहुंचे और तालाबों को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद तालाबों को ग्राम सभा के सुपुर्द किया। एसडीएम ने तालाब पर अतिक्रमण करने वालों पर 1.1 करोड़ का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने जुर्माने की वसूली की कार्रवाई के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि इन सभी सार्वजनिक तालाबों का सौंदर्यीकरण करवा कर सभी को मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर दिया जाएगा। ताकि ग्रामवासी इसका लाभ उठा सकें। इसके साथ सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके। प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से कब्जा करने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

रिपोर्ट - आनंद सिंह
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed