फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Encompass the right to sanitation workers

हक के लिए सफाईकर्मियों का धरना

Sun, 24 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 24 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Encompass the right to sanitation workers
सकलडीहा में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
सफाईकर्मियों ने अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया। इस दौरान मांगें पूरी न होने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का दोबारा घेराव करने की चेतावनी दी। सफाईकर्मियों ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।   
विज्ञापन


मुगलसराय तहसील मुख्यालय पर धरना के दौरान सफाईकर्मियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में चयन के लिए पिछले काफी दिनों से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। यदि शासन द्वारा तीन अगस्त तक इसके समर्थन में शासनादेश नहीं भेजा गया तो पुन: लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। चकिया तहसील मुख्यालय पर भी  सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सफाईकर्मी ग्राम प्रधान के नियंत्रण में रहने को तैयार हैं लेकिन पेरोल पर ग्राम प्रधान द्वारा नहीं बल्कि विभागीय अधिकारियों का हस्ताक्षर होना चाहिए। सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर भी सफाईकर्मियों ने धरना दिया। सफाईकर्मियों ने कहा कि संगठन के माध्यम से स्थाईकरण, मृतक आश्रित का लाभ, ड्यूटी के समय में बदलाव सहित विभिन्न मांगों को लगातार उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में संजय सिंह, गुलाबराम, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आदि मौजूद रहे।  सकलडीहा संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आवाहन तहसील ईकाई के सदस्यों ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम से आठ सूत्री मांग पत्र एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में न्यायिक तहसीलदार विरेंद्र राय को सौंपा। इस मौके पर रामअवतार, राधिका, रामगीना सिंह, सुर्दशन, मनीष, आदि मौजूद रहे।


वहीं चकिया में भी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मियो ने सिंचाई कालोनी  परिसर में धरना दिया और मांगों से संबंधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।  इस दौरान गजानन तिवारी, अखिलेश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed