फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Emphasis on people adopting social distancing

कमिश्नर के निर्देश पर बहादुरपुर गांव में बांटे गई होम्योपैथ दवाएं

Fri, 08 May 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on people adopting social distancing
पड़ाव। वाराणसी से सूजाबाद में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से आस पास के इलाकों में लगातार सतर्कता बरती जा रही है। यही नहीं कमिश्नर के निर्देश पर आस पास के ग्रामीणों में इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाली दवाओं का वितरण भी शुरू किया गया है। शुक्रवार को क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सफाई कर्मियों और कोटेदारों के बीच मास्क और होम्योपैथ की दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी महेंद्र प्रसाद चौबे की देख रेख में कोरोना वायरस वालेंटियरों, सफाई कर्मचारियों, कोटेदारों, प्रधान सचिव के बीच होम्योपैथिक दवाओं और मास्को का वितरण किया गया। इस असवर पर नोडल अधिकारी ने बताया कि यह होम्योपैथी की दवा को डीएम के निर्देश पर सभी लोगों में वितरित किया गया है। यह दवा सुबह खाली पेट पांच गोली सुबह सेवन करने से कोरोना वायरस से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मे मददगार साबित होगी। जो सफाई कर्मचारी, कोटेदार आदि दिन भर क्षेत्र काम कर रहे हैं। उनके लिए यह दवा कारगर साबित होगी। दवा वितरण के बाद गांव में निगरानी समिति की बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों से बाहर से आने वालों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम, विकास भवन, तहसीलदार को देने को कहा। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी धनंजय सिंह, प्रधानप्रति शिवाश्रय यादव, गुलाब राम, विनय मिश्र, तौफिक ख़ान, शाहिद खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed