फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity was cut for four hours for repairs

Chandauli News: मरम्मत के लिए चार घंटे कटी रही बिजली

Mon, 17 Feb 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut for four hours for repairs
कंदवा। गाजीपुर के जमानिया स्थित 132 केवी बिजली उपकेंद्र में मरम्मत के काम के चलते अमड़ा उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों और 70 नलकूपों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रही। जानकारी के अभाव में लोगों को पेयजल और सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

अमड़ा उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति जमानिया स्थित 132 केवी बिजली उपकेंद्र से होती है। इससे असना, ककरैत, धीना, रेरुआ, जेवरी, डेढ़गांवा और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। उपकेंद्र से 100 गांवों और 70 राजकीय नलकूपों के साथ ही कई मोबाइल टावर और निजी प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार को जमानिया के 132 केवी उपकेंद्र में मरम्मत का काम होने के कारण सुबह के 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली कटी रही। बिजली कटौती की सूचना न होने के कारण लोग परेशान रहे। इस संबंध में अमड़ा उपकेंद्र के अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जमानिया उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बाधित थी। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed