{"_id":"5f358a368ebc3e3d044037d6","slug":"electricity-supply-is-being-done-in-the-district-with-weak-wires-chandauli-news-vns5413806186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जर्जर तारों के सहारे हो रही है बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जर्जर तारों के सहारे हो रही है बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले के कई स्थानों पर लगे बिजली के तार जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। जर्जर हो चुके ये तार अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं जिससे दुर्घटना भी होती रहती है। इन तारों को बदलने में विभाग सुस्त दिख रहा है। इससे लोगों का भय बढ़ता जा रहा है।
बिजली के तारों के मामले में सबसे खराब दशा ग्रामीण इलाकों की है। नगरीय क्षेत्र में तो कई जगह एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) तार लगा दिए गए हैं लेकिन गांवों में अभी भी पुरानी व्यवस्था पर ही बिजली दौड़ाई जा रही है। प्रदेश की पिछली सपा सरकार के दौरान जर्जर तारों को बदलने का कार्य आरंभ किया गया था। इस दौरान नगरीय क्षेत्र के कई मोहल्लों में एबीसी तार लगाए गए। कुछ स्थानों पर नग तार भी लगाए गए लेकिन कुछ दिनों बाद कार्य बंद कर दिया गया। तब से लेकर अब तक तारों को बदलने का कार्य आरंभ नहीं किया गया है। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। जर्जर हो चुके ये तार अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं। इस कारण जहां लोगों को घंटो बिजली नहीं मिलते वहीं खतरे की आशंका भी बनी रहती है। नगर के छिड़े में बुधवार को पेड़ की टहनी टूटकर बिजली के तारों पर गिर गई। इससे पहले से जर्जर तार टूटकरआपस में लिपट गए। टहनी हटाने व तारों की मरम्मत करने में बिजली विभाग को लगभग चार घंटे लग गए थे। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी थी। वहीं बुधवार की शाम बारिश के दौरान छह बजे के करीब साहूपुरी से चंदासी उपकेंद्र को आने वाले 33 हजार वोल्ट के तार में गड़बड़ी आ गई थी। इससे रात के 11 बजे तक लोगों को बिजली नहीं मिली। वहीं सकलडीहा के भोजापुर गांव में जर्जर विद्युत तार टूटकर गिर जाने के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने सकलडीहा स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। यह हाल जिले के सभी इलाकों की है। चकिया, नौगढ़, शहाबगंज, चंदौली, सैयदराजा सहित लगभग पूरे जिले में तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि जर्जर तारों को बदला जा रहा है। जहां भी जर्जर तार होंगे उसे जल्द बदल दिया जाएगा।