फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity department recovered four lakh 76 thousand rupees in the camp

शिविर में बिजली विभाग ने वसूले चार लाख 76 हजार रुपये

Sun, 04 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity department recovered four lakh 76 thousand rupees in the camp
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पड़ाव, चंदासी, सैयदराजा, बिलारीडीह, नौगढ़ व सकलडीहा में कैंप लगा। कैंपों में कुल 137 लोगों के आवेदन आए जिनमें 124 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शेष समस्याओं का समाधान सोमवार को कर दिया जाएगा। इस दौरान विभाग ने चार लाख 76 हजार रुपये राजस्व भी वसूला।
विज्ञापन

एमडी के निर्देश पर अधिशासी अभियंताओं की देखरेख में आयोजित शिविरों में उमसभरी गर्मी के बावजूद सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। सकलडीहा उपकेंद्र पर एक्सईएन आशीष कुमार सिंह की देखरेख में लगे शिविर में कुल 57 लोगों ने विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन दिए। इनमें 52 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं पांच को सोमवार को निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा शिविर में बिजली के बकाए बिल का 92 हजार रुपया भी वसूला गया। मुगलसराय उपखंड के एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह की देखरेख में पड़ाव व चंदासी उपकेंद्र पर लगे शिविर में आए 30 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं उपभोक्ताओं से बिजली का तीन लाख रुपये का बकाया बिल भी जमा कराया गया। इसके अलावा चंदौली में एक्सईएन अखिलेश कुमारसिंह की अध्यक्षता में लगे कैंप में कुल 50 आवेदन आए जिनमें 42 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं 84 हजार रुपये बिजली का बकाया बिल वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed