{"_id":"69dc9c4373376caaa704f587","slug":"elderly-man-died-in-road-accident-after-being-hit-by-dumper-in-chandauli-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सड़क हादसे ने छीन ली बुजुर्ग की जिंदगी, दो बेटों को खो चुका था पिता; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सड़क हादसे ने छीन ली बुजुर्ग की जिंदगी, दो बेटों को खो चुका था पिता; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Mon, 13 Apr 2026 01:03 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:03 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। दो बेटों को खो चुके बुजुर्ग की जान चली गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, घटना से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नाराज लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के विठ्वल कला गांव के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर नरेंद्र कुमार झा (70 वर्ष) की मौत हो गई। वह भटौली गांव के निवासी थे और चकिया स्थित मां काली मंदिर के पुजारी भी थे। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
नरेंद्र कुमार झा सोमवार सुबह कालिका धाम स्थित अपने आवास से साइकिल से गांव भटौली खेती-बाड़ी के काम से जा रहे थे। इसी दौरान रोड निर्माण में लगी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। उनके एक पुत्र सुधीर झा, जो पीएसी जवान थे, उनका 20 मई 2004 को हिनौत घाट पर नक्सली बम विस्फोट में निधन हुआ था। वहीं दूसरे पुत्र सुजीत कुमार झा की वर्ष 2024 में सुल्तानपुर में सड़क दुर्घटना में जान चली गई।
विज्ञापन
इन घटनाओं के बाद परिवार पहले से ही सदमे में था। इधर नरेंद्र कुमार झा की मौत ने परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है। मृतक की पुत्रवधू भी लंबे समय से बीमार चल रही हैं, जबकि उनके दो नाबालिग पोते हर्ष (14) और रुद्र (12) उनकी देखभाल कर रहे हैं।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर को करीब 500 मीटर आगे रोक लिया। चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर बबुरी, चकिया, मुगलसराय व अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: 14 किलो से ज्यादा गांजा लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाकर यूपी में करते थे सप्लाई
आक्रोशित ग्रामीणों ने पीडीडीयू-चकिया मार्ग को दोनों ओर से जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लगे डंपरों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।