फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elderly injured in car of female inspector

महिला दरोगा की कार से वृद्ध घायल

Fri, 14 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly injured in car of female inspector
नगर के वार्ड नंबर दस में स्थित चंद्रप्रभा रेंज कार्यालय के पास चकिया-मुहम्मदाबाद मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित कार के धक्के से सड़क के किनारे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं नगर निवासी साइकिल सवार नंदू गुप्ता (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना से आक्रोशित नगर वासियों ने कार में तोड़फोड़ करने के बाद कार चालक महिला दरोगा के पति सर्वेश यादव की धुनाई कर दी।
चकिया कोतवाली में तैनात महिला दरोगा गुड़िया यादव अपने पति सर्वेश के साथ नगर के वार्ड नंबर नौ विभुति नगर में किराए के मकान में रहती हैं। शुक्रवार को सर्वेश यादव अपनी कार की सर्विसिंग करा कर तेज गति से अपने आवास पर जा रहे थे। शमशेर ब्रिज के मोड़ पर तेज गति से चल रही कार अनियंत्रित हो गई तथा पास ही के चंद्रप्रभा रेंज कार्यालय के सामने सड़क के किनारे खड़ी एक बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आगे जाकर कार ने साइकिल सवार वृद्ध वार्ड नंबर 1 इंदिरा नगर के निवासी नंदू गुप्ता को भी टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना के दौरान नगर के लोग आक्रोशित हो गए तथा कार का शीशा बोनट आदि तोड़ दिया। वहीं चालक सर्वेश की भी जमकर धुनाई कर दी। दुर्घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया तथा कोतवाली ले गए। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दुर्घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed