फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ECRKU raised the demand for recruitment on vacant posts

स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में ईसीआरकेयू ने उठाए रिक्त पदों पर भर्ती के मुद्दे

Wed, 27 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
ECRKU raised the demand for recruitment on vacant posts
पीडीडीयू नगर। प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के प्रशासनिक कार्यालय सभागार में बुधवार को मुख्य कारखाना प्रबंधक और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बीच वर्ष की पहली स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक हुई। इसमें कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए गए। विशेष कर कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त पदों पर नई भर्ती की मांग उठी। मांगों को सुनने के बाद मुख्य कारखाना प्रबंधक ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

यूनियन की ओर से पक्ष रखते हुए यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना स्थित संरचनासाला, टीएमसी एवं प्रशासनिक कार्यालय में पीने के ठंडा पानी की व्यवस्था और आरओ सिस्टम को ठीक कराने की मांग की। उन्होंने कारखाना स्थित सभी शौचालयों का नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने, 2019 से लंबित सेफ्टी बूट का वितरण करने को कहा। इन्होंने करखाना का वर्क लोड बढ़ाने पर जोर दिया है। ईसीआरकेयू पीडी शाखा के अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि प्लांटडिपो इंजीनियरिंग कारखाना के टीएमसी संरचनासाला अनुभाग में प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के जगह रिक्त चल रहा है। इन पदों को भरने की जरूरत है। ईसीआरकेयू जोनल महिला संगठन मंत्री मीनू कुमारी ने महिला रेल कर्मियों को कार्य स्थल पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। बातों को सुनने के बाद मुख्य कारखाना प्रबंधक
विज्ञापन

हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि यूनियन की ओर से महत्वपूर्ण मुद्दे रखे गए हैं। समस्याओं का तत्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में अधिशासी इंजीनियर राम अवध सिंह यादव, विवेकानंद भारती, रविंद्र कुमार राज, ईसीआरकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, रमेश चंद्रा, एके उपाध्याय, अशोक कुमार गुप्ता, रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह, बृजमोहन लाल, रामलाल रहे। संचालन कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed