फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Earthen pole fell on two brothers sleeping in the hut, one died

झोपड़ी में सो रहे दो भाईयों पर गिरा मिट्टी का खंभा, एक की मौत

Thu, 21 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Earthen pole fell on two brothers sleeping in the hut, one died
कमालपुर। धानापुर थाना के कवई पहाड़पुर गांव के ख़रीहनिया मजरा में बृहस्पतिवार की सुबह तीन बजे के आस पास झोपड़ी में एकही चारपाई पर सो रहे दो चचेरे भाईयों पर मिट्टी का खम्भा गिर गया। जिससे दबकर पवन बिंद (17) की मौत हो गयी। वही प्रह्लाद बिंद (12) गंभीर रूप घायल हो गया। घायल किशोर को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

धानापुर थाना क्षेत्र के कवई पहाड़पुर गांव स्थित खरीहनिया मजरा निवासी त्रिलोकी बिंद का बड़ा बेटा पवन बिंद (17) मैट्रिक पास कर चुका था। बीती रात वह अपने चाचा गुलाब बिंद के छोटे बेटे प्रह्लाद के साथ खाना खाकर झोपड़ी में एक ही चारपाई पर सो गया। झोपड़ी का मिट्टी का खंभा बरसात और सीलन से कमजोर हो गया था। बृहस्पतिवार की भोर में करीब तीन बजे अचानक झोपड़ी का मिट्टी का खंभा भरभरा कर उसी चारपाई पर गिर गया जिसपर दोनो चचेरे भाई सोये हुए थे। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तबतक मौके पर ही पवन की मौत हो गई थी। वहीं प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल था। प्रह्लाद को परिजनों ने पीडीडीयू नगर के निजी अस्पताल में ले गए। पवन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed