फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   E-shram card will be made for MNREGA workers

मनरेगा मजदूरों का बनेगा ई-श्रम कार्ड

Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
E-shram card will be made for MNREGA workers
पीडीडीयू नगर। जिले के मनरेगा मजदूरों का अब ई-श्रम कार्ड बनाया जाएगा। इसके जरिए श्रमिक रोजगार के साथ ही श्रम विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ पाने के भी हकदार बन जाएंगे। शासन के निर्देश के बाद विभाग शत-प्रतिशत मनरेगा श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से तमाम अनुदान व पुरस्कार योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को उपलब्ध कराने का निर्देश है। मसलन, बढ़ई, नाई, धोबी, मोची, राजगीर, दिहाड़ी मजदूर समेत 40 प्रकार के काम करने वाले कामगार इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। शासन ने मनरेगा मजदूरों को भी इससे जोड़ दिया है। उनका भी श्रम विभाग के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने का निर्देश है। ताकि उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। शासन की मंशा के अनुरूप श्रम विभाग व मनरेगा से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शत-प्रतिशत मजदूरों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने में जुटे हुए हैं। मनरेगा एपीओ समेत ग्राम पंचायत सचिवों व अन्य विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को योजना के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीके मौर्या ने बताया कि श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए दफ्तर नहीं आना होगा, बल्कि किसी भी सहज जनसेवा केंद्र से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा। आसानी से आनलाइन पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed