फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to increased load, three transformers caught fire, electricity supply to three thousand houses was cut off for 12 hours

Chandauli News: लोड बढ़ने से तीन ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, तीन हजार घरों की बिजली 12 घंटे गुल

Wed, 23 Apr 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Due to increased load, three transformers caught fire, electricity supply to three thousand houses was cut off for 12 hours
पीडीडीयू नगर। अप्रैल में ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। उधर, गर्मी में लोड बढ़ने और हीट होने से तीन स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफाॅर्मर धू-धू कर जलने लगे। केबल जलने के कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार की सुबह से लेकर देर शाम तक विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी गड़बड़ियां दूर करने में लगे रहे। ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण तीन हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली 12 घंटे से ज्यादा समय तक गुल रही।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होने से पहले विद्युत निगम के अधिकारी जर्जर तार व खंभों को बदलने और ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने की बात कह रहे थे। उनका दावा था कि इस बार गर्मी में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी, लेकिन गर्मी की शुरुआत में ही उनके दावों की पोल खुलने लगी है। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो के पटेल नगर में सोमवार की रात 12 बजे के करीब 400 केवी के ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। देखते ही देखते सड़क के किनारे रखा ट्रांसफाॅर्मर आग की लपटों से घिर गया। आग लगने के दौरान ट्रांसफाॅर्मर से निकल रही तेज आवाज से सो रहे लोगों की नीद खुल गई। घरों से बाहर लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर जलते देखा तो विद्युत निगम को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे विद्युत निगम के कर्मियों ने आपूर्ति बंद कराकर अग्निशमन विभाग को ट्रांसफाॅर्मर जलने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग बुझाई। मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि कई दिन से ट्रांसफाॅर्मर से तेल का रिसाव हो रहा था। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं किया गया। मरम्मत नहीं होने के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया। ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण 500 से ज्यादा घरों की बिजली गुल रही। इसके अलावा फीडर संख्या एक व चार में भी केबल जल जाने व अन्य गड़बड़ी के कारण पूरी रात बिजली गुल रही। इससे नगर के करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

उधर, सरेसर गांव के समीप अलीनगर-सकलडीहा रोड के किनारे लगा 100 केवी का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार की दोपहर में अचानक धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आपूर्ति बंद कराने के बाद ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग बुझाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के सरेसर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए पेट्रोल पंप के सामने अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर लगा ट्रांसफाॅर्मर धू-धू कर जलने लगा। दिन का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन थम गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के लोगों ने आग बुझाई। उधर, कंजेहरा गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे को धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफॉर्मर जलते देख आसपास के लोग सहम गए। इससे आधे से ज्यादा गांव की बिजली गुल हो गई। घरों में लगे बिजली से चलने वाले उपकरण शो पीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर से सोमवार की रात से ही तेल का रिसाव हो रहा था। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक ट्रांसफाॅर्मर तेज आवाज के साथ जल उठा। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव के लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद अब बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीण गर्मी से परेशान हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने की मांग की है। इस संबंध में अमड़ा उपकेंद्र के अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने दी है। ट्रांसफाॅर्मर बदलने की प्रक्रिया की जा रही है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल का कहना है कि अचानक गर्मी बढ़ने के कारण ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड बढ़ा है। लोड बढ़ने व हीटिंग के कारण ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहे हैं। हालांकि ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए गए हैं। गड़बड़ी पैदा होने पर विद्युत निगम के कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कराया जा रहा है। कुछ दिन में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed