फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drug dealer jumped into Ganga

Chandauli News: दवा व्यवसायी ने गंगा में लगाई छलांग

Mon, 18 Sep 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drug dealer jumped into Ganga
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा-सैदपुर पक्के पुल से रविवार को दवा व्यवसायी आलोक रंजन ने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से व्यवसायी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी सारनाथ सिंह के तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र आलोक रंजन सिंह (34) दवा का व्यवसाय करता है। रविवार को दिन में तीरगांवा-सैदपुर पक्के पुल से उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी। व्यवसायी से नदी में छलांग लगाने की सूचना पर मारुफपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दवा व्यवसायी को नदी में तलाश की जाती रही। आलोक के पिता, माता पुष्पा देवी, भाई आशीष सिंह व राजबहादुर सिंह समेत उनकी पत्नी पदुलिका सिंह व उनकी पुत्री नौ वर्षीय प्रिया सिंह वह सात वर्षीय पुत्र दीपेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने बताया कि व्यवसायी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed